Noida Cancer Care: नोएडा में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, जिला अस्पताल और जिम्स में कीमोथेरेपी सुविधा

Noida Cancer Care: नोएडा में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, जिला अस्पताल और जिम्स में कीमोथेरेपी सुविधा

नोएडा। प्रदेश के शो विंडो शहर नोएडा में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए राहत की खबर है। अब मरीजों को कीमोथैरेपी के लिए दिल्ली, लखनऊ या प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के बाद ग्रेटर नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जिम्स) में भी कैंसर डे केयर स्थापित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने शासन को इस संबंध में पत्र भेजा। वहीं जिला अस्पताल में डे केयर के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। माना जा रहा है कि अगले महीने से अस्पतालों को कीमोथैरेपी के लिए अत्याधुनिक मशीनें मिलनी शुरू हो जाएंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 1 फरवरी 2026 को अपने बजट में विभिन्न राज्यों के जिला अस्पतालों में कैंसर डे केयर केंद्र बनाने की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने यूपी के सभी चिकित्साधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस आयोजित की और उच्च अधिकारियों ने तेजी से डे केयर स्थापित करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए डे केयर बनाया जाएगा और उसका स्थान पहले ही चिन्हित किया जा चुका है। ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भी कैंसर डे केयर बनाने की मांग शासन स्तर पर की गई है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सक और वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती पहले से है, जिससे मरीजों को अत्याधुनिक उपचार सुविधा मिल सकेगी।

विशेष रूप से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास यह सुविधा और उपयोगी साबित होगी। यदि किसी मरीज या वीवीआईपी की तबीयत एयरपोर्ट पर बिगड़ती है तो जिम्स में समय पर कीमोथेरेपी उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे न केवल स्थानीय मरीजों को सुविधा मिलेगी, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की साख भी बढ़ेगी।

कैंसर डे केयर केंद्र बनने से नोएडा में मरीजों के लिए उपचार आसान, किफायती और समयबद्ध होगा, जिससे मरीजों और उनके परिवारों को आर्थिक और मानसिक राहत मिलेगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img