Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

MCD के जोनल कमेटी चुनाव का नोटिफिकेशन जारी, चुनाव 4 सितंबर को MCD के मुख्यालय में होगा

MCD के जोनल कमेटी चुनाव का नोटिफिकेशन जारी, चुनाव 4 सितंबर को MCD के मुख्यालय में होगा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली नगर निगम MCD के जोनल कमेटी चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जोनल कमेटी के चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन का चुनाव 4 सितंबर को दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय में होगा. 30 अगस्त को नामांकन की आखिरी दिन है, चुनाव के लिए बुलाई गई मीटिंग से पहले तक कोई भी नामांकन वापस ले सकता है. दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के सभी 12 वार्डो का चुनाव एक ही दिन यानी 4 सितंबर को होगा . एक जोनल कमेटी के चुनाव के लिए 1 घंटे का वक्त रखा गया है.दिल्ली नगर निगम मुख्यालय के पहली मंजिल पर बने हंसराज गुप्ता ऑडिटोरियम में वार्ड कमेटी सिटी एसपी जोन का चुनाव 10 बजे , वार्ड समिति रोहिणी जोन 11:00 बजे, वार्ड कमेटी नजफगढ़ जोन 12 बजे ,वार्ड कमेटी वेस्ट जोन 2:00 बजे, वार्ड कमेटी साउथ जोन 3:00 बजे और वार्ड कमेटी सेंट्रल जोन का चुनाव 4:00 बजे होगा. इसके साथ ही दिल्ली नगर निगम मुख्यालय के दूसरी मंजिल पर स्थित सत्यनारायण बंसल ऑडिटोरियम में वार्ड कमेटी करोल बाग जोन 10 बजे ,वार्ड कमेटी केशव पुरम जोन 11:00 बजे ,वार्ड कमेटी शाहदरा साउथ जोन 12:00 बजे ,वार्ड कमेटी शाहदरा नॉर्थ जोन 2:00 बजे, वार्ड कमेटी सिविल लाइंस ऑन 3:00 बजे वार्ड कमेटी नरेला जोन 4 बजे होगा.

वार्ड कमेटी के चुनाव की घोषणा होने पर दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा की आज दिल्ली नगर निगम की वार्ड कमेटियों के चुनाव की घोषणा दिल्ली में लोकतंत्र की विजय है. गत लगभग 19 माह से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम में संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक कमेटियों की हत्या की हुई थी और भाजपा लगातार कमेटियों के गठन का दबाव बना रही थी और आज दिल्ली की जनता के अधिकारों एवं भाजपा की विजय हुई है। अब दिल्ली का रखरखाव सुधरेगा, विकास कार्य भी शुरू हो सकेंगे। भाजपा ना सिर्फ अधिकांश वार्ड कमेटी चुनाव जीतेगी, हम कुछ दिन बाद होने पर स्थाई समिति का चुनाव भी जीतेंगे और दिल्ली में ठप्प पड़े विकास कार्य भी शुरू करवायेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *