Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का शातिर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का शातिर गिरफ्तार
पुलिस की मानें तो पीड़िता ने 26 मई को थाना साइबर क्राइम नोएडा में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें साइबर अपराधी ने पीड़िता से टेलीकॉम डिपार्टमेंट का कर्मचारी बनकर बात की

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा के साइबर थाने ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट कर 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले साइबर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

पुलिस की मानें तो पीड़िता ने 26 मई को थाना साइबर क्राइम नोएडा में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें साइबर अपराधी ने पीड़िता से टेलीकॉम डिपार्टमेंट का कर्मचारी बनकर बात की। फिर, मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध बताकर डिजिटल अरेस्ट किया और फर्जी कागजात भेजकर गिरफ्तारी का डर दिखाया। इसके बाद 50 लाख रुपए ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी की। साइबर पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो धोखाधड़ी में लिप्त बैंक खातों को तत्काल फ्रीज कराया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर यस बैंक में खाता खुलवाया और उसी खाते में पीड़िता से धोखाधड़ी कर 4 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। बाद में बैंक जाकर अन्य आरोपियों की मदद से पैसा निकाल लिया गया। इसी प्रकार आरोपी ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से लगभग 14 लाख रुपए लेकर निकाले थे।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में साइबर पुलिस ने धोखाधड़ी के 2,57,179 रुपए फ्रीज कराए हैं। न्यायालय के आदेश के क्रम में रिफंड की कार्रवाई चल रही है।

पुलिस ने आगे बताया कि एक आरोपी को 3 जून को इसी मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी सुमित के खुलवाए गए बैंक खाते को एनसीआरपी पोर्टल पर चेक करने पर कुल दो शिकायत (उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र) प्राप्त हुई हैं।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें