उत्तर प्रदेश, नोएडा: सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता से बाइक सवार बदमाश छीन ले गए मोबाइल फोन

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-121 में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता से चार जुलाई रात पर्थला चौक से गढ़ी चौक की तरफ सर्विस रोड पर बाइक सवार बदमाश मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने बाइक पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। फेज-3 थाना पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अधिवक्ता मनीष कुमार मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह एफएनजी विहार में रहते हैं। वह सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में अभ्यास करते हैं। वह चार जुलाई की रात को करीब 10 बजे अपने ऑफिस से घर लौट रहे थे, तभी पर्थला चौक से गढ़ी चौक की तरफ ग्रीन बेल्ट से सटी सर्विस रोड पर बाइक पर सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

पीड़ित के अनुसार बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर भाग गए, जिससे वह बाइक का नंबर नहीं देख पाए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि उन्हें अन्य लोगों से ज्ञात हुआ है कि इस क्षेत्र में लूटपाट की रोजाना घटनाएं हो रही हैं। एफआईआर में लिखा है कि सड़क के आसपास लोग सार्वजनिक रूप से शराब पीते रहते हैं। इससे असुरक्षित वातावरण पैदा हो रहा है। पुलिस ने बताया कि जहां पर यह घटना हुई है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बदमाशों पहचान कर तलाश की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img