Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक घायल

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, एक घायल

रिपोर्ट: अमर सैनी

बीती देर रात नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम सेक्टर-44 के सामने चेकिंग कर रही थी, तभी एमिटी गोल चक्कर की ओर से आ रही एक संदिग्ध बाइक को रुकने का इशारा किया गया। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में विजय (25) निवासी फरीदाबाद घायल हो गया, जबकि उसका साथी नौशाद उर्फ टोला (22) पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की स्प्लेंडर बाइक, 8 छीने हुए मोबाइल और एक अवैध तमंचा बरामद किया। दोनों आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। एडिशनल डीसीपी नोएडा जॉन सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें