उत्तर प्रदेश, नोएडा: आवासीय भूखंड योजना का ड्रॉ आज होगा

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा।इंडिया एक्सपो मार्ट के हॉल नंबर-7 में शुक्रवार सुबह 10 बजे सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की निगरानी में यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंड की योजना के ड्रॉ की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें नोएडा एयरपोर्ट के पास आवास बनाने का सपना देख रहे 54 हजार से अधिक लोगों के भाग्य का फैसला होगा। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि सेक्टर-18 के पॉकेट 9बी में 200 वर्गमीटर के 274 आवासीय भूखंडों की योजना 21 अप्रैल को लॉन्च की गई थी। करीब एक माह तक चली आवेदन प्रक्रिया में प्राधिकरण को 54289 आवेदन प्राप्त हुए थे। तीन जुलाई तक प्राधिकरण ने प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया, जिनमें 64 आवेदनों में गड़बड़ी मिली थी, इनमें कई आवेदकों के कागज पूरे नहीं थे, जबकि कुछ में अन्य गड़बड़ी सामने आई थी।

आपत्तियों का निस्तारण कर चार जुलाई को सत्यापित सूची में सिर्फ 54225 आवेदक बचे। इनके भाग्य का फैसला 11 जुलाई को होगा। यह भूखंड ड्रॉ के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। ड्रॉ को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्णायक मंडल में हाईकोर्ट के तीन सेवानिवृत्त न्यायाधीश रहेंगे। ड्रॉ को लेकर इंडिया एक्सपो मार्ट में तैयारी पूरी कर ली गई है। करीब दो हजार से अधिक लोग मौके पर जाकर ड्रॉ की प्रक्रिया देख सकेंगे। साथ ही पूरी प्रक्रिया का प्राधिकरण की वेबसाइट समेत डीडी न्यूज यूपी, यूपी ट्यूब, फेसबुक अकाउंट समेत विधिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अन्य चैनलों पर लाइव प्रसारण होगा। साथ ही पूरी प्रक्रिया की फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

नाम आने पर 60 दिनों में पूरा भुगतान करना होगा
ड्रॉ में चुने गए आवेदकों को 60 दिनों के भीतर भूखंड की पूरी कीमत का भुगतान करना होगा। 61वें दिन से जुर्माने का प्रावधान है। ड्रॉ से भूखंड प्राप्त करने वाले आवंटियों को सप्ताहभर में ही आवंटन पत्र डाक के जरिए दर्ज कराए गए पते पर भेज दिए जाएंगे। वहीं, जिन लोगों का भूखंड नहीं निकल पाया है, उन्हें तीन कार्यदिवस में जमा की गई 10 फीसदी रकम खाते में वापस भेजने की योजना है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img