Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने बीती देर रात चौड़ा गांव के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ की। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के दौरान बदमाशों ने खुद को घिरा हुआ पाकर पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस दौरान चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चोरी की बाइक, दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, एक सब्बल, एक पेचकश और चोरी के 40,000 रुपये नगद बरामद किए।

घटना के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात में पुलिस चेकिंग कर रही थी, जब उन्हें चौड़ा गांव के पास दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर और दो अन्य व्यक्ति पैदल सेक्टर-54 के टी-पॉइंट पर आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दिए। इन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, तो बाइक सवार बदमाश भागने लगे और उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने तुरंत जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान जाहर सिंह के रूप में हुई, जो नेपाल के बाजुरा जिले का रहने वाला था।

इसके अलावा बाइक सवार दूसरे बदमाश की पहचान दीपक गिरी उर्फ दम बहादुर के रूप में हुई, जो नेपाल के बाजुरा जिले का निवासी है। अन्य दो बदमाशों की पहचान झरेंद्र और विनोद थापा के रूप में हुई, जो क्रमशः कैलाली और बाजुरा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से चोरी की बाइक, हथियार और अन्य सामान बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, ये बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो लगातार मकान और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज किए हैं और इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। घायल बदमाश का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें