क्यूआर कोड से होगी बिजली के खंभों की पहचान

अमर सैनी

नोएडा। विद्युत निगम के बिजली के खंभों की पहचान क्यूआर कोड से होगी। इसके लिए बिजली के खंभों पर क्यूआर कोड लगाया जा रहा है। पोल पर कितने और किन उपभोक्ताओं के कनेक्शन हैं, इसकी जानकारी क्यूआर कोड से मिल सकेगी। इस तरह उपभोक्ताओं की शिकायत पर तत्काल समस्या का समाधान हो सकेगा।

विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पोल पर क्यूआर कोड लगाकर पहचान की जा रही है। शहर में घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की बिलिंग का काम एक निजी एजेंसी द्वारा किया जा रहा है। इस एजेंसी के माध्यम से बिजली के खंभों पर क्यूआर कोड लगाने के साथ ही नंबर भी डाले जा रहे हैं। पोल पर लगे क्यूआर कोड में किस उपभोक्ता को कितने किलोवाट का कनेक्शन जारी हुआ है, समेत सारी जानकारी होगी। इस तरह उपभोक्ता लाइनमैन से मिलीभगत करके अपनी कनेक्शन केबल एक पोल से हटाकर दूसरे पोल पर नहीं लगा सकेगा। क्यूआर कोड की मदद से उपभोक्ता की केबल लाइन में किसी तरह की खराबी या अन्य तकनीकी खराबी का आसानी से पता लगाकर उसे ठीक किया जा सकेगा। बिजली अधिकारियों के अनुसार, घरेलू कनेक्शन वाले क्षेत्रों में खंभों की पहचान के लिए क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। इसके बाद औद्योगिक क्षेत्रों में भी बिजली के खंभों पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img