Operation Hotspot Domination: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो 58 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Operation Hotspot Domination: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 किलो 58 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद में अपराध पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 किलो 58 ग्राम गांजा बरामद किया है और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कोसीकलां से गांजा लेकर फरीदाबाद में बेचने की फिराक में आया था।

पुलिस के अनुसार 16 दिसंबर को अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम सेक्टर 29 बाईपास रोड पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा, जिस पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह मादक पदार्थ कोसीकलां से लाकर फरीदाबाद में अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने की योजना बना रहा था।

फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी इससे पहले कितनी बार इस तरह की तस्करी कर चुका है और किन लोगों को गांजा सप्लाई करता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img