उत्तर प्रदेश, नोएडा: चोरी की बिजली से चल रहे चार्जिंग स्टेशन का पर्दाफाश

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने कुलेसरा गांव में चोरी की बिजली से संचालित चार्जिंग स्टेशन का पर्दाफाश किया। यहां एक साथ 21 ई- रिक्शा चार्ज होते मिले। आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 23.9 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

कंपनी के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी विभाग की टीम ने कुलेसरा गांव में छापेमारी क। यहां चोरी की बिजली से संचालित हो रहे एक ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन को पकड़ा गया। आरोपी संतोष नाम की महिला के घर पर ट्रांसफार्मर से अवैध केबल जोड़कर चोरी की बिजली से 21 ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। जांच में पाया गया कि बिजली कनेक्शन होने के बाद भी चोरी की बिजली से चार्जिंग स्टेशन का संचालन किया जा रहा था। अधिकारी के मुताबिक 40 किलोवाट लोड की बिजली चोरी की जा रही थी। इसका आकलन करते हुए आरोपी महिला पर 23 लाख 9 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एनपीसीएल की निगरानी टीम सेक्टरों और गांवों में छापेमारी कर रही है। ऐसे गांवों की सूची तैयार कर ली गई है, जहां पर बिजली की सबसे ज्यादा चोरी हो रही है। बिजली बिल के बड़े बकाएदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। एनपीसीएल के प्रवक्ता के मुताबिक अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिजली चोरी पर नजर रखने के लिए आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img