Mehram Nagar Eviction Case: मेहरम नगर के विस्थापन पर फिलहाल रोक, दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग में हुई सुनवाई

Mehram Nagar Eviction Case: मेहरम नगर के विस्थापन पर फिलहाल रोक, दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग में हुई सुनवाई

रिपोर्ट: अजीत कुमार

दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग में आज तय कार्यक्रम के अनुसार मेहरम नगर के निवासियों की अपील और शिकायत पर सुनवाई हुई। यह हियरिंग एनएसजी के सीनियर अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। मेहरम नगर के निवासियों को पिछले महीने 30 सितंबर तक अपने घर खाली करने का नोटिस दिया गया था, जिसके विरोध में उन्होंने आयोग का दरवाजा खटखटाया था।

आज की सुनवाई में वही अधिकारी उपस्थित हुए जिन्होंने पहले निवासियों को उजाड़ने का नोटिस जारी किया था। आयोग ने दोनों पक्षों की बात सुनी और फिलहाल इस मामले पर रोक लगा दी है। मेहरम नगर के निवासियों के लिए यह राहत भरी खबर है क्योंकि अब किसी भी प्रकार की कार्रवाई हाई कोर्ट के निर्णय के बाद ही की जाएगी।

आयोग ने स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट का फैसला आने के पश्चात आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी और उस समय मेहरम नगर के निवासियों को भी आयोग की कार्यवाही में शामिल किया जाएगा ताकि उनकी बात सीधे सुनी जा सके। इस निर्णय से क्षेत्र के लोगों में राहत और उम्मीद दोनों का माहौल है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img