Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में दुकान में लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल की तत्परता से हादसा टला

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में दुकान में लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल की तत्परता से हादसा टला

रिपोर्ट: अमर सैनी

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी गांव में आज एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Greater Noida Fire: आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है

हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग द्वारा आग लगने के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय प्रशासन ने दुकान में हुए नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img