ग्रेटर नोएडा के डिफॉल्टर बिल्डरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी

अमर सैनी

नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण अब ग्रेटर नोएडा के डिफॉल्टर बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना विकास प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद दोनों मुख्य कार्यपालक अधिकारियों को डिफॉल्टरों से बकाया वसूलने के निर्देश दिए गए। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। बैठक में फ्लैट खरीदारों के हितों की रक्षा के मुद्दे को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए और हर सख्त कदम उठाने को कहा गया।
बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा फ्लैट खरीदारों के रजिस्ट्रेशन का है। क्योंकि नोएडा हो या ग्रेटर नोएडा, हर शहर से फ्लैट बुक कराने वाले खरीदारों के सामने बड़ी समस्या यह आ रही है कि अब उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। इसके पीछे वजह यह है कि अभी तक बिल्डरों की ओर से प्राधिकरण को सिर्फ 25% ही जमा किया गया है। यमुना विकास प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारी उन बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे हैं, जिन्होंने अभी तक प्राधिकरण का बकाया जमा नहीं किया है। बकाया जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन का काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट काफी समय से विवादों से घिरा हुआ है। इस पर भी बैठक में चर्चा की गई और इसे जल्द ही सही कर निपटाने की बात कही गई। बैठक में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी चर्चा की गई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिम्मेदार अधिकारियों से इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी प्रोजेक्ट की प्रगति रिपोर्ट मांगी। इसके साथ ही समय-समय पर प्रोजेक्ट की समीक्षा करने और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चल रहे सभी प्रोजेक्ट की डेडलाइन पर नजर रखने और उन्हें समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद अब आवासीय प्रोजेक्ट में तेजी आएगी क्योंकि प्रदेश सरकार लगातार अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता फैलाने और भरोसा कायम रखने पर काम कर रही है ताकि निवेशकों और नागरिकों का भरोसा कायम रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img