Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

कालका में शक्ति रानी शर्मा का महा-रोड शो

शक्ति रानी शर्मा
कालका में शक्ति रानी शर्मा का महा-रोड शो

कालका में शक्ति रानी शर्मा का महा-रोड शो

हजारों की भीड़ और गगनभेदी नारों से गूंज उठा चुनावी मैदान, भाजपा की जीत का शंखनाद

रिपोर्ट :कोमल रमोला

कालका 3 अक्टूबर । विधानसभा चुनावों में आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने जो महा-रोड शो किया, उसने पूरे इलाके की राजनीति में भूचाल ला दिया। हजारों वाहनों और समर्थकों के साथ निकले इस ऐतिहासिक काफिले ने न सिर्फ कालका बल्कि पिंजौर और रायपुररानी की सड़कों को भाजपा के रंग में रंग दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा और सांसद कार्तिकेय शर्मा भी शक्ति रानी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे, जिससे जनता का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

ऐसा रोड शो जो पहले कभी नहीं देखा—कालका विधानसभा में भाजपा का जलवा

इस विशाल काफिले ने चुनाव की फिजा पूरी तरह से बदल दी है। लोग छतों से, सड़कों से, और बाजारों से शक्ति रानी शर्मा का स्वागत कर रहे थे। हर नुक्कड़ पर “शक्ति रानी शर्मा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। रोड शो के नजारे ने साफ कर दिया है कि भाजपा की जीत अब बस औपचारिकता है। जनता का जो समर्थन शक्ति रानी को मिला है, वह किसी सूनामी से कम नहीं।

कांग्रेस का सूपड़ा साफ प्रदीप चौधरी चुनावी दौड़ से बाहर, निर्दलीय प्रत्याशी भी भाजपा के सामने बेबस

चुनाव से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप गुर्जर की हार का ऐलान हो चुका है। वह सियासी दौड़ से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। अब शक्ति रानी शर्मा का मुकाबला सिर्फ एक कमजोर निर्दलीय प्रत्याशी से रह गया है, जो भाजपा की इस सुनामी में कहीं नजर भी नहीं आ रहा।

रोड शो की धमक से बदली चुनावी हवा—भाजपा का परचम लहराना तय

यह रोड शो शक्ति रानी शर्मा की जीत की ऐसी उद्घोषणा बन गया है, जिसे अब कोई रोक नहीं सकता। विकास, रोजगार और मजबूत नेतृत्व के वादों के साथ शक्ति रानी शर्मा जनता की पहली पसंद बन चुकी हैं। कालका, पिंजौर, मोरनी और रायपुररानी की जनता ने अब मन बना लिया है कि इस बार शक्ति रानी शर्मा को ही विधानसभा भेजना है।

शक्ति रानी शर्मा की जीत का ऐतिहासिक शंखनाद—भाजपा का परचम कालका में लहराएगा

कालका में भाजपा की जीत का शंखनाद हो चुका है। जिस तरह से शक्ति रानी शर्मा के रोड शो में उमड़ी भीड़ और समर्थन ने माहौल को बदला है, अब सबकी जुबां पर बस एक ही बात है—”शक्ति रानी शर्मा की ऐतिहासिक जीत पक्की है, भाजपा का परचम कालका में लहराएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *