दिल्ली में एक्टिव है खुजली गैंग, आप खुजलाते-खुजलाते होंगे परेशान, वो मिनटों में गायब कर देंगे सामान

दिल्ली में एक्टिव है खुजली गैंग, आप खुजलाते-खुजलाते होंगे परेशान, वो मिनटों में गायब कर देंगे सामान

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. सदर बाजार में ‘खुजली गैंग’का गिरोह सक्रिय है जो लोगों के सामान चुरा रहा है। वायरल वीडियो में गिरोह की करतूत कैद हुई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स बैग लेकर भीड़भाड़ वाले इलाके में चल रहा है। तभी एक शख्स पीछा करते हुए शर्ट के अंदर कोई पाउडर डाल दिया। इससे शख्स को तेजी से खुजली होने लगी.खुजली इतनी तेज थी कि शख्स ने अपनी शर्ट को निकाल दिया और सामान नीचे रखकर शरीर को खुजलाने लगा। खुजली गैंग के सदस्य पहले से तैयार थे। वे इस शख्स के आसपास ही घूम रहे थे और जैसे ही मौका मिला, सामान लेकर फरार हो गए। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं इस मामले पर डीसीपी नॉर्थ मनोज कुमार मीना ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए। इसमें एक व्यक्ति को कुछ ऐसा दिखाया गया जिससे उसकी त्वचा में जलन हो रही है। जब उसका ध्यान उससे हटता है, तो उसका बैग चोरी हो जाता है। हमें इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, हमने वीडियो के आधार पर सदर बाजार में जाल बिछाया और इस मामले से जुड़े 2 लोगों को हिरासत में लिया। यह दोनों वेस्ट बंगाल जलपाई गुड़ी के रहने वाले है । इनके नाम राजेंद्र और मुन्ना हैं। उन पर कानूनी कार्रवाई की है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img