Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Crime: गाजीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, NH-24 पर हंगामा

Delhi Crime: गाजीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, NH-24 पर हंगामा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के गाजीपुर इलाके में फूल मंडी के पास देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि मृतक की पहचान गाजीपुर गांव निवासी रोहित के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात के समय रोहित अपने दोस्त आकाश के साथ था। इस हत्या में पांच लोग शामिल थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों नसीम और तारिक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि यामीन, कपिल और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं। परिवार ने बताया कि रोहित गाजीपुर कूड़ा घर में सुपरवाइजर था। घटना के समय वह नाइट ड्यूटी के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी कार सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

हत्या के बाद इलाके में गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लोग NH-24 पर जमा होकर प्रदर्शन करने लगे, जिससे हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। गुस्साए लोग आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने परिवार को जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ और हाईवे पर यातायात बहाल किया गया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें