Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा में कुख्यात सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर संदीप नागर गोली बारी के बीच गिरफ्तार

नोएडा में कुख्यात सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर संदीप नागर गोली बारी के बीच गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा पुलिस और SWAT टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। SWAT, दनकौर पुलिस और थाना ईकोटेक-1 पुलिस ने शासन द्वारा चिन्हित माफिया सुंदर भाटी गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान इन लोगों के कब्जे से अवैध हथियार और एक बुलेटप्रूफ गाड़ी भी बरामद की गई। दरअसल शुक्रवार को मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर SWAT टीम गौतमबुद्धनगर थाना दनकौर और थाना इकोटेक प्रथम पुलिस द्वारा सुंदर भाटी गैंग के तीन बदमाश नितिन बढ़पुरा दिनेश घूँघोला रिंकु नारौली को तीन अवैध पिस्टल और 4 तमंचों के साथ गिरफ्तार किया गया। इनसे पूछताछ की गई तो इनके द्वारा बताया गया कि उन्हें यह असलहा संदीप नागर द्वारा उपलब्ध कराया गया है जिसके पास और भी असलहा हो सकते हैं।

इस सूचना पर बरामदगी के क्रम में जब पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से जुनेदपुर गांव मे संदीप नागर के घर पर दबिश दी गई तो मौके से एक बुलेट प्रूफ कार, एक पिस्टल, एक रायफल व एक पिस्टल (एयर गन) बरामद हुई। मौके से ही संदीप नागर व उसके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया जिस समय पुलिस के द्वारा संदीप के घर दबिश दी गई तो उसके परिजनों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनके द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया गया। लेकिन पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरी स्थिति को संभाल लिया और संदीप के साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मिया खान ने बताया कि सुंदर भाटी गिरोह के एक आरोपी के यहां पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी, जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया था। विरोध करने वाले और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर लिया गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *