उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा में 100 से अधिक चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। नोएडा पुलिस ने 100 से अधिक चोरी की घटना कर चुके तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इनके नाम संजीव कुमार यादव उर्फ फौजी , अमन बग्गा और सर्वपाल सिंह है। गैंग का सरगना संजीव कुमार है। इस पर 31 मुकदमा दर्ज है। तीनों को मिलाकर दिल्ली एनसीआर के थानों में 100 से ज्यादा मुकदमे है। इनके पास से एक घड़ी (एपल), आधा किलो पीली धातु, 2 लाख रुपए कैश, होंडा सिटी कार और अन्य सामान मिला है। ये पॉश सोसाइटी और सेक्टर में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करते है।
एडीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि गुरुवार रात को सेक्टर 35 की तरफ पुलिस चेकिंग कर रही थी। अंडरपास की तरफ से एक होंडा सिटी कार आती दिखी। रुकने का इशारा करते ही कार सवार तीनों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस पार्टी की सरकारी गाडी में गोली जाकर लगी। कार सवार बदमाशों ने सेक्टर 33 के पीछे गन्दे नाले वाली सड़क पर कार को तेजी से दौडा दिया। पुलिस पार्टी ने करीब एक किमी तक पीछा किया। बदमाशों की कार डिस्बैलेंस होकर नाले की दीवार से टकराकर बंद हो गई। अपने को घिरता हुआ देख कार से नीचे उतरकर दोबारा पुलिस पर फायर किया। पुलिस नम फायर किया जिसमें एक बदमाश संजीव कुमार उर्फ फौजी को गोली लगी। इसकी उम्र करीब 29 साल है। कांबिंग के दौरान अमन बग्गा और सर्वपाल को गिरफ्तार किया। सर्वपाल की उम्र करीब 54 साल है। पूछताछ करने के बाद सामने आया कि इन तीनों ने मिलकर ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।

कैसे करते थे चोरी
एडीसीपी ने बताया कि तीनों होंडा सिटी कार से पॉश सोसाइटी और सेक्टर में प्रवेश करते है। इसके बाद वहां बंद पड़े मकानों की रेकी करते है। एक बदमाश कार में रहता है। बाकी दोनों फ्लैट का ताला तोड़कर आराम से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। सीसीटीवी फुटेज में तीनों की फुटेज भी है। जिसमें ये चोरी कर सामान लेकर फरार हो रहे है। हाल में तीनों ने सेक्टर-12 और 20 में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

दिल्ली की जेल में बनाया गैंग
पूछताछ में तीनों ने बताया कि हम तीनों जिसमें संजीव बिहार का रहने वाला है, अमन पंजाब और सर्वपाल हरियाणा का रहने वाला है। तीनों दो साल पहले दिल्ली कह जेल में बंद थे। वहीं पर तीनों की दोस्ती हुई। वहीं पर गैंग बनाया और चोरी करने की योजना बनाई। जेल से बाहर निकलकर तीनों ने दिल्ली, हरियाणा, नोएडा व गाजियाबाद में चोरी की घटनाएं की। अभी हाल ही में तीनों ने मिलकर नोएडा में अलग अलग जगह चोरी की घटनाएं की है।

100 से ज्यादा कर चुके चोरी
इन तीनों ने पूछताछ में बताया कि अब तक दिल्ली एनसीआर में 100 से ज्यादा चोरी की घटनाएं कर चुके है। इनमें संजीव पर 31 मुकदमे, अमन पर 13 और सर्वपाल पर 28 मुकदमे दर्ज है। इन तीनों का रिकार्ड बिहार, दिल्ली और हरियाणा के अलग-अलग शहरों में भेजा जा रहा है। जानकारी मिलेगी कि इनके ऊपर और कितने मुकदमे दर्ज है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img