नई दिल्ली/ बेंगलुरु: युवाओं के मन में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा पैदा करेगा एचएएल 

नई दिल्ली/ बेंगलुरु, 11 जुलाई : विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और सामाजिक प्रसार को बढ़ावा देने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने शुक्रवार को नैनो एवं मृदु पदार्थ विज्ञान केंद्र (सीईएनएस) के साथ एक करार किया।

इसके तहत बेंगलुरु में एचएएल उन्नत शैक्षणिक दीक्षा केंद्र की स्थापना की जाएगी। जो प्रमुख वैज्ञानिक विद्यार्थी विचार विनिमय (वी4) कार्यक्रम के तहत विज्ञान शिक्षा के लिए एक समर्पित केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इसके तहत 200 संस्थानों के 20,000 से अधिक छात्र पहले ही जुड़ चुके हैं और उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति से परिचित कराया जा चुका है। एचएएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. डी. के. सुनील ने कहा कि यह केंद्र युवा मन, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले उन युवाओं के मन में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ाने में मदद करेगा, जो उन्नत वैज्ञानिक अवधारणाओं से परिचित नहीं हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img