हरियाणा समाचार: ‘DJ वाले बाबू’ ने बजाया गाना, जयमाला से पहले भिड़े बाराती-घराती, बिना दुल्हन लौटा दूल्हा, दुल्हन की मां भी घायल

हरियाणा के फरीदाबाद में शादी के दौरान बवाल.

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में जयमाला के समय डीजे बजाने की जिद को लेकर शादी समारोह में महाभारत हो गई. इस झगड़े में दोनों पक्ष के 10 लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं.इनमें से आठ लोग वधु पक्ष के बताए गए है. घटना फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में मलेरना रोड की बताई जाती है. घायलों का इलाज बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में करवाया गया. पुलिस ने वधू पक्ष की शिकायत पर वर पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, बल्लभगढ़ में आदर्श नगर थाने का यह मामला है. यहां पर मलेना रोड पर कल शादी समारोह चल रहा था. इस दौरान जयमाला के समय कुछ देर के लिए डीजे को बंद करवाने की बात हुई तो लड़के पक्ष के लोग भड़क गए. उन्होंने ताबड़तोड़ लड़की पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया.

जवाबी कार्रवाई में लड़की पक्ष की तरफ से भी लात घूसे चले. झगड़ा बढ़ते ही शादी समारोह रुक गया और घायलों को इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया. घायल लड़की के चाचा विनोद की मानें तो उन्होंने जयमाला के समय कुछ देर के लिए डीजे को बंद करने की बात कही थी. इस पर लड़के पक्ष के लोग भड़क गए और उन्होंने उन पर जानलेवा हमला कर दिया.

बिना दुल्हन लौटी बारात

विनोद ने बताया कि बारातियों को समझाया गया कि जयमाला के बाद डीजे को फिर से चालू कर दिया जाएगा. लेकिन बारातियों ने उसकी छाती में लात मार दी और सिर पर किसी चीत से वार किया. बाद में दोनों तरफ से लात घूंसे चले और उनकी तरफ से दुल्हन की मां बहन भी घायल हो गई. विनोद ने बताया कि बारात आने के बाद दूल्हे पक्ष ने सोने की चैन और कैश की डिमांड भी की थी. फिलहाल समझौता हो गया है. बारात के स्वागत में जो दुल्हन पक्ष का जो खर्चा हुआ, वह दूल्हे पक्ष से ले लिया गया है. हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज किया है.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img