उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव, पढ़े पूरी खबर

Bulandshahr News :(अवनीश त्यागी) महाशिवरात्रि पर होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए‌ कावड़ मार्गों पर सादा वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। वहीं 200 फैंटमों के साथ पुलिस टीम गस्त करेंगी । कावड़ मार्गों पर नई व्यवस्था 13 जुलाई 2025 रात 12 बजे से 23 जुलाई 2025 रात 10 बजे तक लागू रहेगी।

छोटे वाहनों के लिए चार प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। दिल्ली-गाजियाबाद से अमरोहा-मुरादाबाद-रामपुर जाने वाले वाहनों को सिकंदराबाद से होकर जाना होगा। यह मार्ग भूड चौराहा, बुलंदशहर बाईपास, शिकारपुर तिराहा, डिवाई और नरौरा गंगा बैराज पुल से होकर गुजरेगा। मेरठ-हापुड़ से रामपुर-संभल-मुरादाबाद जाने वाले वाहनों के लिए सोना फ्लाईओवर से एनएच-334 को दाहिना मार्ग निर्धारित किया गया है। यह रूट गुलावठी, मिट्ठेपुर और जैनपुर से होकर जाएगा।

बरेली, मुरादाबाद, रामपुर और संभल से मेरठ-हापुड़ जाने वाले हल्के वाहनों को नरौरा और डिवाई से होते हुए एनएच-334 की बाई लेन से जाना होगा। यह मार्ग सोना फ्लाईओवर, ततारपुर और टियाला को कवर करेगा।

अलीगढ़ से मेरठ-हापुड़ की यात्रा करने वाले छोटे वाहनों के लिए एनएच-34 की बाईं लेन निर्धारित की गई है। वाहन अरनिया, खुर्जा बाईपास, खुर्जा देहात और बुलंदशहर से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img