Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

करवाचौथ पर सजने लगे बाजार, खरीदारों की भीड़ उमड़ी

करवाचौथ पर सजने लगे बाजार, खरीदारों की भीड़ उमड़ी
अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व करवाचौथ रविवार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा।

अमर सैनी

नोएडा। अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व करवाचौथ रविवार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके लेकर बाजारों में रौनक दिखने लगी है। बाजारों में मोती-गोटा जड़ी थाली, ब्रांस का डिजाइन वाला लोटा, नई प्रकार की पूजन सामग्री बाजार में मिल रही है। वहीं, चांद देखने के लिए लेस और लटकन वाली छलनी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस बार महिलाएं स्वदेशी सामान ज्यादा खरीद रही हैं। उनका रुझान चीनी वस्तुओं की तरफ कम है। उन्हें नक्काशी किए हुए लोटे और थाली पसंद आ रही हैं। इनकी बाजार में काफी मांग है। वहीं, इस वर्ष बाजार में करवा चौथ की थाली कई प्रकार की आ रही है। करवा चौथ के लिए सेक्टर-18, इंदिरा मार्केट, अट्टा मार्केट, हरौला, बरौला, भंगेल समेत प्रमुख बाजारों में दुकानें सज गई हैं। अट्टा मार्केट के दुकानदार अनुज कुमार ने बताया कि थालियां, लोटा और चुन्नी मेरठ से आई हैं। इसमें बेहतरीन कलाकृतियां बनी हुई हैं। करवा चौथ के लिए स्पेशल पूजा थाली में लोटा, दीया और छलनी का सेट मिल रहा है। साथ ही महिलाएं पूजा थाली में अपनी जरूरत के हिसाब से चीजें जुड़वा सकती हैं। करवा थाली 600 से लेकर 4 हजार तक में उपलब्ध हैं। इसके अलावा लोटे या गिलास में एक फोटो से लेकर कई सारे फ्रेम के साथ प्रिंट करवाई जा रही है।

मिट्टी से बने करवों की मांग

करवा चौथ पर बहुत बड़ी तादाद में महिलाओं ने सरगी से लेकर करवा तक की शॉपिंग ऑनलाइन कर रही हैं। ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कोई एक पर एक फ्री वाला ऑफर दे रहा है तो कोई 30 से 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही हैं। वहीं, शहर के बाजार में मिट्टी से बने थालियां, लोटा और करवा बिक रहा है। इसमें थालियों और लोटे में मोती और छोटे नग की नक्काशी की गई है।

राजस्थानी ज्वेलरी पहली पसंद

करवा चौथ के लिए अलग-अलग डिजाइन के आभूषण उपलब्ध हैं। महिलाओं को दिल्ली, जयपुर, जोधपुर और उत्तर प्रदेश में बनी हस्तनिर्मित ज्वेलरी पसंद आ रही है। इनमें राजस्थानी डिजाइनों की मांग ज्यादा है। एक सेट की कीमत 500 से लेकर 2000 रुपये तक है। इस सेट में फूलों से बना गले का हार, ईयर रिंग, टीका, हथफूल और बालों को सजाने के लिए लड़ी तैयार की गई है।

मेहंदी और ब्यूटी पार्लर पर एडवांस बुकिंग

चूड़ियां-बिंदी और मेंहदी की दुकानों पर शुक्रवार को रौनक रही। करवाचौथ से एन दिन पहले ही महिलाओं ने सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर का रुख करना शुरू कर दिया है। इस दौरान कई महिलाओं ने एडवांस में बुकिंग की है। वहीं, करवाचौथ पर ब्यूटी पार्लरों की ओर से भी अच्छा खासी छूट दी जा रही है। पार्लरों के स्पेशल पैकेज में दो से तीन हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें क्लीनिंग, फेशियल, हेयर ट्रीटमेंट, पॉलिशिंग और मेहंदी शामिल है।

साड़ियां समेत ज्वेलरी की बढ़ी डिमांड

करवा चौथ पर पायल, झुमकी, मंगलसूत्र के साथ अंगूठी की भी इस बार काफी ज्यादा डिमांड है। वहीं, डिजाइनर साड़ियों से लेकर लहंगों की डिमांड बढ़ गई है। साड़ियों में लहंगा-चुनरी के अलावा बांधनी, कांजीवरम, बनारसी, प्योर शिफॉन, जार्जेट समेत कलेक्शन भी महिलाओं का मन मोह रही हैं।

फोटोग्राफर भी बुक कर रहे लोग

सेक्टर-104 में फोटो स्टूडियो चलाने वाले विवेक ने बताया कि करवा चौथ के पर्व के दिन दोपहर में पूजा के समय और रात में चांद निकलने के समय के दौरान बुकिंग मिली है। अब तक सीमित संख्या में ही कुछ लोग बुकिंग कराते थे। अब तक सात से अधिक महिलाओं ने एडवांस में बुकिंग कराई है। इसमें नवविवाहित जोड़े ज्यादा है। नवविवाहित जोड़े शादी के बाद पहली करवा चौथ को विशेष बनाने के लिए बुकिंग करा रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर करवाचौथ पर फोटो शूट का क्रेज बढ़ा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *