नई दिल्ली: रोगी देखभाल में सुधार लाने के लिए एकत्रित हुए नेत्र विशेषज्ञ

नई दिल्ली, 3 अगस्त : कॉर्निया से संबंधित विकार, अपवर्तक त्रुटियां और उनके उचित सर्जिकल व गैर-सर्जिकल उपचार से लेकर जटिल मोतियाबिंद सर्जरी, कॉर्नियल प्रत्यारोपण, स्टेम सेल प्रत्यारोपण और विभिन्न नई तकनीकों और प्रौद्योगिकियों को लेकर राजधानी दिल्ली में तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस दौरान एम्स दिल्ली के आरपी सेंटर के नेत्र विशेषज्ञों के साथ भारत और विदेश में कार्यरत ऐसे चिकित्सक, शोधकर्ता और शिक्षक मौजूद रहे जो कॉर्निया और अपवर्तक सर्जरी के क्षेत्र में अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान करने के कार्य में जुटे हुए हैं। सम्मेलन का आयोजन इंडियन सोसाइटी ऑफ कॉर्निया एंड केरेटोरेफ्रेक्टिव सर्जन्स (आईएससीकेआरएस) की ओर से ली मेरिडियन होटल दिल्ली में किया गया।

सम्मेलन में नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और प्रौद्योगिकियों और विभिन्न रोगों के प्रबंधन प्रोटोकॉल पर चर्चा की गई है। स्टेम सेल प्रत्यारोपण के लाभ और विभिन्न प्रतिरक्षा-मध्यस्थ रोगों में इम्यूनोसप्रेसिव और इम्यूनोमॉड्युलेटर की भूमिका भी सम्मेलन का आकर्षण रही। विशेष रूप से बच्चों द्वारा मॉनिटर या स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग, इसके दुष्प्रभावों और इन दुष्प्रभावों को कम करने के तरीकों पर भी चर्चा की गई। ताकि देश के विभिन्न क्षेत्रों में रोगी देखभाल में सुधार लाया जा सके।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img