Uttar Pradesh : हापुड़ में शराब ठेके से अवैध बिक्री का वीडियो वायरल, रस्सी से लटकाकर बेची शराब

Hapur : जनपद हापुड़ में शहर के मेरठ तिराहा के पास स्थित एक शराब के ठेके से रात दस बजे के बाद अवैध रूप से शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें ठेके की छत पर मौजूद लोगों द्वारा रस्सी के जरिए एक छोटी बाल्टी को नीचे लटका कर शराब बेची जाने का दावा किया गया है। आरोप है कि अधिक रुपये लेकर शराब बेची जा रही है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि देर रात कुछ युवक शराब खरीदने के लिए मेरठ तिराहा स्थित एक ठेके पर पीछे की साइड से पहुंचते हैं। ठेके की छत पर मौजूद लोग रस्सी के जरिए एक छोटी बाल्टी को नीचे लटकाया जाता है। जिसमें युवक पैसे रखते हैं और बाल्टी को ऊपर खींच लिया जा रहा है। पैसे लेने के बाद छत से शराब के पव्वों को युवकों को दे दिया जाता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें रात में दस बजे के बाद शराब की दुकानों के बंद होने के कारण ठेका संचालक द्वारा लोगों से अधिक पैसों की वसूली कर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। आरोप है कि आबकारी विभाग की लापरवाही के चलते ठेके बंद होने के बाद अधिक रुपयों में शराब की बिक्री की जा रही है। इस वीडियो की दिनभर चर्चा होती रही। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं मिला।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img