Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांगIndia China Border Face-Off: अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ कई जगह टकराव जारी, ITBP प्रमुख के बयान पर विदेश मंत्रालय ने दी प्रतिक्रियाOdisha Bike Theft Gang: ओडिशा में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 11 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद; नाबालिग समेत 8 लोग पकड़े गएBhopal Assault Case: भोपाल के रॉयल मार्केट में युवक से बेरहमी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने घटनास्थल पर निकाला जुलूस

नई दिल्ली: कमांडर कांफ्रेंस में शिरकत करने प्रयागराज पहुंचे वायुसेना प्रमुख

नई दिल्ली: -दो दिवसीय सम्मेलन में कमांडरों को मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य से कराया अवगत
नई दिल्ली: -दो दिवसीय सम्मेलन में कमांडरों को मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य से कराया अवगत

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर : भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मध्य वायु कमान (सीएसी) मुख्यालय प्रयागराज में आयोजित दो दिवसीय कमांडर कॉन्फ्रेंस में शिरकत की। इस दौरान सीएसी के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भी मौजूद रहे।

वायु सेना प्रमुख ने वायुसेना की परिचालन क्षमता को बढ़ाने में अपनी भूमिका से अवगत होने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कमांडरों को मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य, भारतीय वायुसेना की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में अवगत कराया और उभरती हुई चुनौतियों से निपटने के लिए उच्च स्तरीय तत्परता और सतर्कता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने परिचालन तैयारियों को बढ़ाने, रखरखाव प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित करने और मजबूत फिजिकल और साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। एयर चीफ मार्शल ने कमांडरों से सुरक्षित परिचालन उड़ान वातावरण सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयास जारी रखने का आग्रह किया और नवाचार व आत्मनिर्भरता के माध्यम से भारतीय वायुसेना की क्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें