Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

AAP ने कानून-व्यवस्था की ‘बिगड़ती’ स्थिति को लेकर दिल्ली के LG से मांगा इस्तीफा

AAP ने कानून-व्यवस्था की ‘बिगड़ती’ स्थिति को लेकर दिल्ली के LG से मांगा इस्तीफा

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

आप ने दिल्ली में कानून-व्यवस्था की ‘‘बिगड़ती’’ स्थिति को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना का इस्तीफा मांगा। अभी उपराज्यपाल कार्यालय ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ‘आप’ की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देर रात सीमापुरी में एक क्लब के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पहले भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। जंगपुरा में लूटपाट की कोशिश में एक वरिष्ठ नागरिक की हत्या कर दी गयी। जंगपुरा में आभूषण की एक दुकान में चोरी हुई। भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार और उपराज्यपाल के शासन में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है।’’

कक्कड़ ने दावा किया कि भाजपा द्वारा शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में कानून-व्यवस्था केंद्र तथा उपराज्यपाल के तहत आती है। ऐसी स्थिति में क्या उनके (वी के सक्सेना) पास पद पर बने रहने का अधिकार है? उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।’’ ‘आप’ नेता ने उपराज्यपाल पर दिल्ली सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया और पुलिस सुधारों के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर सवाल खड़ा किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *