कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी, जेवर एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

अमर सैनी

नोएडा। सेमीकॉन इंडिया-2024 के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गौतमबुद्ध नगर आएंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने भी डेरा डाल दिया है। कार्यक्रम के आयोजन से पहले तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी गौतमबुद्ध नगर पहुंच गए हैं।

इंडिया एक्सपो मार्ट में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने वाले सेमीकॉन इंडिया-2024 से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। सबसे पहले सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इसके बाद इंडिया एक्सपो मार्ट का भी निरीक्षण किया। एयरपोर्ट को अप्रैल 2025 से औपचारिक रूप से शुरू करने की योजना है। सेमीकॉन इंडिया-2024 के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गौतमबुद्ध नगर आएंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने भी डेरा डाल दिया है। कार्यक्रम स्थल पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौजूद है। इन टीमों ने कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया। सोमवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने एक्सपोमार्ट हेलीपैड पर ट्रायल किया। यह ट्रायल मंगलवार को भी जारी रहा। इसके लिए तीन हेलीकॉप्टर आए। हेलीपैड के चारों तरफ पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

सेमीकॉन इंडिया-2024 में 26 देशों के 836 प्रदर्शक लेंगे हिस्सा
उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने में जुटी राज्य सरकार 11 से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया-2024 का आयोजन कर रही है। 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों की भागीदारी के साथ-साथ एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), स्वायत्त वाहन और 6जी जैसी आगामी तकनीकों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। यह इस क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा, जिसमें 26 देशों के 836 प्रदर्शक और 50 हजार से अधिक आगंतुक हिस्सा लेंगे।इस कार्यक्रम में छोटे घटकों से लेकर जटिल विनिर्माण प्रक्रियाओं तक विभिन्न तकनीकी समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल होगी। सेमी और मेस्से म्यूनचेन इंडिया भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग के विकास में मदद के लिए इस आयोजन के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया – ईएलसीना के साथ साझेदारी कर रहे हैं।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img