Ace City Society Incident: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मां-बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, 13वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत

Ace City Society Incident: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मां-बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, 13वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित ऐस सिटी सोसाइटी में आज दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां मां और बेटे ने एक साथ 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें दुनिया से जाने की इच्छा व्यक्त की गई है। सुसाइड नोट में यह भी संकेत मिले हैं कि मां और बेटा मानसिक रूप से परेशान थे और लंबे समय से तनाव में जी रहे थे।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके। अधिकारियों का कहना है कि परिवार और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जाएगी। घटना पर डीसीपी सेंट्रल जोन शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मानसिक परेशानी की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और वास्तविक कारण जल्द स्पष्ट कर लिया जाएगा। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। सोसाइटी के लोग घटना को लेकर गहरे सदमे में हैं और सभी मां-बेटे के परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img