Noida Crime: नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Noida Crime: नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध बदमाश को रोका गया, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। बदमाश की पहचान मक्कू के रूप में हुई है, जो एक कुख्यात अपराधी है। उसके पास से एक अवैध तमंचा, चोरी की बाइक और 7500 रुपए नगद बरामद किए गए हैं।

पुलिस जांच में पता चला है कि मक्कू के खिलाफ नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में लूट और चोरी के कुल 34 मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी है। इस मामले पर नोएडा के एडिशनल डीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img