बिजली के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने पर 1600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे

अमर सैनी

नोएडा। जिले में बिजली के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए अगले तीन साल में 1600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।कंट्रोल रूम के जरिए आपूर्ति व्यवस्था की ऑनलाइन निगरानी भी की जाएगी। इससे जिले के किसी भी क्षेत्र में आपूर्ति बाधित होते ही बिजली निगम को पता चल जाएगा। इससे फॉल्ट को ठीक करने में सुविधा होगी।

जिले के जर्जर और कमजोर बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए वर्ष 2027 तक 1600 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें अगले पांच साल में बिजली की मांग को देखते हुए व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। फिलहाल बिजली की मांग करीब 1800 मेगावाट आ रही है।बिजली की मांग को देखते हुए बिजली निगम 3000 मेगावाट का भार सहने वाला बिजली का बुनियादी ढांचा तैयार करेगा। बिजली लाइनों की क्षमता बढ़ने के साथ ही लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। बिजली सबस्टेशनों की क्षमता बढ़ने के साथ ही सबस्टेशनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसी तरह ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही ट्रांसफार्मरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। सभी बिजली लाइनों, खंभों, ट्रांसफार्मरों, सब-स्टेशनों आदि की जीपीएस मैपिंग की जाएगी। उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर और स्मार्ट प्री-पेड मीटर भी लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं के ऑनलाइन बिल उनके मोबाइल नंबर और ई-मेल पर पहुंचेंगे। हर महीने की पहली तारीख को उपभोक्ताओं के बिल तैयार हो जाएंगे। सेक्टर-58 डीआर सेंटर में एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जहां से पूरे जिले की आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखी जा सकेगी। साथ ही बिजली इंजीनियरों के कंप्यूटर सिस्टम में एक सॉफ्टवेयर भी डाउनलोड किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय इंजीनियर भी अपने क्षेत्र की आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रख सकेंगे।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img