Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के डोडा में मुठभेड़, सेना के एक अधिकारी समेत 5 जवान शहीद, कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर के डोडा में मुठभेड़, सेना के एक अधिकारी समेत 5 जवान शहीद, कश्मीर टाइगर्स ने ली जिम्मेदारी

जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में कैप्टन समेत 5 जवान शहीद हो गए.. बता दें कि डोडा जिले में डेसा जंगल के धारी गोटे उरारबागी में आतंकवादियों की फायरिंग में जवान शहीद हो गए. शहीद जवानों में सेना का एक अधिकारी और तीन सैनिक व जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक कर्मी शामिल है. आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने डोडा हमले की जिम्मेदारी ली है. जम्मू डिवीजन के डोडा में यह एक महीने के अंदर आतंकियों के साथ मुठभेड़ की पांचवीं घटना है. इससे पहले 9 जुलाई को भी एक एनकाउंटर हुआ था. पिछले महीने 26 जून को एक आतंकी हमला हुआ था और 11-12 जून को दो हमले हुए थे. इन सभी हमलों के बाद आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी. पिछले महीने 11 जून को आतंकियों ने डोडा के भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर फायरिंग की थी, जिसमें सेना के 5 जवान और एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) घायल हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी भी आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने ली थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *