Uttar Pradesh : हापुड़ में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया हंगामा, थानेदार बोले- अभी गर्मी से परेशान हैं, फिर मुकदमे से भी परेशान हो जाएंगे

Hapur : हापुड़ में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को दिल्ली रोड और अतरपुरा बिजली घर से जुड़े कई इलाकों में पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रही। दिनभर बिजली गायब रहने और रात में बार-बार ट्रिपिंग से परेशान लोगों ने देर रात दिल्ली रोड बिजली घर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घंटों बिजली न आने से घरों में रहना दूभर हो गया है। बिजली संकट के कारण पेयजल की भी भारी किल्लत हो गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। गुस्साए लोगों ने हंगामे के बीच सड़क जाम करने की भी कोशिश की।

हालात बिगड़ते देख नगर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान मौके पर पहुंचे और लाउडस्पीकर से लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि “घर चले जाएं वरना मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि अभी गर्मी से परेशान हैं, फिर मुकदमे से भी परेशान हो जाएंगे। पुलिस की सख्ती के बाद भीड़ को सड़क से हटाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना पर पहुंची पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और जल्द आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद देर रात बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई, लेकिन ट्रिपिंग की दिक्कत जारी रही। रातभर बिजली आने जाने से लोग सो नहीं सके।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण बिजली व्यवस्था पर भार बढ़ गया है। कई इलाकों में ओवरलोडिंग हो रही है। विभाग की प्राथमिकता उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देना है और इसके लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। तकनीकी टीमों को अलर्ट पर रखा गया है ताकि खराबी आते ही उसे तुरंत ठीक किया जा सके।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img