Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

CBSE Revaluation Update: 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन की तारीख बढ़ी, अब 23 मई तक कर सकेंगे आवेदन

CBSE Revaluation Update: 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन की तारीख बढ़ी, अब 23 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Central Board of Secondary Education यानी CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों को बड़ी राहत देते हुए री-इवैल्यूएशन और स्कैन कॉपी प्राप्त करने की आवेदन तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 23 मई तक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के री-इवैल्यूएशन और स्कैन कॉपी के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तारीख 22 मई तय की गई थी।

बोर्ड ने यह फैसला छात्रों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लिया है। कई छात्रों ने आवेदन प्रक्रिया के दौरान पोर्टल स्लो होने, वेबसाइट क्रैश होने और तकनीकी दिक्कतों का सामना करने की बात कही थी। हालांकि CBSE की ओर से पहले कहा गया था कि पोर्टल सामान्य रूप से काम कर रहा है, लेकिन बाद में छात्रों की परेशानी को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई।

CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन और स्कैन कॉपी प्राप्त करने की प्रक्रिया 19 मई से शुरू की थी। इस प्रक्रिया के तहत छात्र अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी मंगवा सकते हैं और यदि उन्हें अंकों को लेकर कोई संदेह है तो वे री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी संशोधित शेड्यूल के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्र 26 मई से 29 मई के बीच अपनी दोबारा जांच की गई कॉपियों को देख सकेंगे। इस बार CBSE ने फीस स्ट्रक्चर में भी बदलाव किया है। पहले कॉपी देखने के लिए छात्रों को 700 रुपये शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब इसे घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि फीस में कमी और आवेदन तिथि बढ़ाने से बड़ी संख्या में छात्रों को फायदा मिलेगा। कई छात्र ऐसे थे जो तकनीकी कारणों से समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। अब उन्हें अतिरिक्त समय मिलने से राहत मिलेगी।

CBSE ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। बोर्ड ने यह भी कहा है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानी से भरें ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या न हो।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें