Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Mansarovar Park Murder Case: शाहदरा डबल मर्डर का खुलासा, पूर्व केयरटेकर ही निकला बुजुर्ग दंपति का हत्यारा रिपोर्ट: रवि डालमिया

Mansarovar Park murder case,Shahdara double murder

Mansarovar Park Murder Case: शाहदरा डबल मर्डर का खुलासा, पूर्व केयरटेकर ही निकला बुजुर्ग दंपति का हत्यारा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में बुजुर्ग दंपति की नृशंस हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस सनसनीखेज डबल मर्डर में किसी बाहरी अपराधी का नहीं बल्कि खुद दंपति के पूर्व केयरटेकर का हाथ निकला। पुलिस ने करीब 500 किलोमीटर तक अंतरराज्यीय पीछा करते हुए आरोपी को राजस्थान के सीकर जिले से गिरफ्तार किया है और उसकी निशानदेही पर लूटी गई सोने की जूलरी भी बरामद कर ली गई है।

यह वारदात 3 और 4 जनवरी की दरमियानी रात सामने आई थी, जब रात करीब 12:30 बजे थाना एमएस पार्क को पीसीआर कॉल मिली कि एक घर में बुजुर्ग दंपति बेहोश पड़े हैं और पिता के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। सूचना मिलते ही पुलिस राम नगर एक्सटेंशन स्थित तीसरी मंजिल के फ्लैट पर पहुंची, जहां परवेश बंसल और वीरेंद्र कुमार बंसल अचेत अवस्था में मिले। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष स्टाफ, एमटीएसयू और स्थानीय पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। पुलिस ने इलाके के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

शुरुआती जांच में यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड डबल मर्डर लग रहा था, क्योंकि आरोपी ने खुद को पूरी तरह ढक रखा था, दस्ताने पहने थे और जानबूझकर ऐसे रास्तों का इस्तेमाल किया था जहां कैमरे नहीं थे। जांच के दौरान सामने आया कि दंपति की बीमारी के समय दो केयरटेकर रखे गए थे। एक केयरटेकर से पूछताछ में कोई सुराग नहीं मिला, जबकि दूसरे केयरटेकर अशोक कुमार सेन के बारे में जानकारी मिली कि वह अचानक मोबाइल फोन छोड़कर खाटू श्याम की यात्रा पर चला गया है। इस हरकत से पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जुटाई, जो सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध के हुलिये से मेल खा रही थी।

तकनीकी सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन राजस्थान के सीकर जिले में ट्रेस की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने गांव टापीपल्या में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह पहले दंपति के यहां केयरटेकर रह चुका था और जानता था कि परवेश बंसल नियमित रूप से सोने के गहने पहनती थीं। जल्दी पैसे कमाने की लालच में उसने लूट की योजना बनाई और बेटे की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर घर में दाखिल हुआ। आरोपी ने जूलरी लूटने के बाद दोनों की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की चेन, मंगलसूत्र, कंगन, अंगूठी और लॉकेट बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें