Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Dowry Death Case: मंडावली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति से पूछताछ

Dowry Death Case: मंडावली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति से पूछताछ

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। वेस्ट विनोद नगर स्थित ससुराल में 35 वर्षीय गीता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, लेकिन मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस के मुताबिक गीता की शादी अक्टूबर 2025 में राकेश धवन नामक युवक से हुई थी, जो प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही गीता को दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जा रहा था। परिवार का कहना है कि लगातार हो रहे उत्पीड़न और दबाव के कारण गीता तनाव में रहने लगी थी और इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग पुरानी दिल्ली से मंडावली पहुंचे। घर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मृतका के पति राकेश धवन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। शादी को अभी सात वर्ष पूरे नहीं हुए थे, इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच क्षेत्रीय एसडीएम की निगरानी में कराई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज कर रही है।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर समाज में दहेज जैसी कुप्रथा की भयावह सच्चाई को सामने लाती है। आधुनिकता और शिक्षा के दौर में भी दहेज के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे मामलों ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें