एनपीसीएल ने 2500 से अधिक खंभों और 228 ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण किया

अमर सैनी

नोएडा। कांवड़ यात्रा के दौरान कोई दुर्घटना न हो इसके लिए नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने एहतियात के रूप में 2500 से अधिक खंभों और 228 ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण कर सुरक्षा सुनिश्चित की। असुरक्षित खंभों की पहचान कर उसे कवर कर दिया गया है। विशेषकर उन इलाकों को चिन्हित किया गया,जिस रास्ते से कांवड़ यात्रा गुजरेगी। आपातकालीन स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। वहीं सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों से भी अवगत कराया जा रहा है।
दरअसल 22 जुलाई से शुरू हुई हो रही कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इसको देखते हुए एनपीसीएल ने भी अपने स्तर पर सुरक्षा की तैयारी कर ली है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि असुरक्षित ट्रांसफॉर्मर की पहचान कर उन्हें कवर कर दिया गया है। बिजली के सभी खंभों पर एप्लाइड फाइबरग्लास रीइन्फोर्स्ड प्लास्टिक पेंट (एफआरपी) लगाया गया है, जो करंट की किसी भी संभावना को समाप्त करता है। इसके अलावा सभी बिजली के खंभों को हाई डेनसिटी पॉलिथीन पाइप (एचडीपीई) से कवर किया जा रहा है। खंभों पर खतरे के निशान के बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि एनपीसीएल की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि किसी भी बिजली के उपकरण को गीले या नंगे हाथों से न छुएं। बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 12 फीट से अधिक ऊंचाई वाले डीजे वाहनों का उपयोग करने से बचें। पोल, ट्रांसफार्मर संरचनाओं पर न चढ़ें, सड़कों पर बिजली के उपकरणों के पास न बैठें और न ही सोएं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img