उत्तर प्रदेश : गोकुल में टीएफसी निर्माण की धीमी रफ्तार पर सीईओ नाराज, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य करने के निर्देश

Mathura News : उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल ने बुधवार को गोकुल में निर्माणाधीन पर्यटक सुविधा केंद्र (टीएफसी) का निरीक्षण तकनीकी दल के साथ किया। इस दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को परखा और तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की। ईंटों की स्थिति देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था को सुधार के निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने परियोजना की डिज़ाइन, स्टॉक एंट्री रजिस्टर, विज़िटर रजिस्टर और लैब रिपोर्ट का अवलोकन किया। तत्पश्चात उन्होंने साइट का विस्तृत निरीक्षण किया। मौके पर मात्र 48 मज़दूर कार्यरत पाए गए, जबकि 80 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज बताई गई थी। इस पर उन्होंने कार्य की प्रगति तेज करने के लिए 150 मजदूरों की आवश्यकता बताई। साइट सुपरवाइज़र से संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और निर्देश दिया कि बीम और कॉलम निर्माण के दौरान वाइब्रेटर के उपयोग में वृद्धि की जाए। मौरंग और रेत की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश भी दिए। साथ ही सीमेंट, प्राइमर और अन्य निर्माण सामग्री के खाली पैकेट सुरक्षित रखने को कहा।

सीईओ ने एक्सईएन प्रशांत गौतम को निर्देशित किया कि साइट सुपरवाइज़र को 20 बिंदुओं की एक चेकलिस्ट उपलब्ध कराई जाए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने अवर अभियंताओं को पूरी सतर्कता से कार्य करने को कहा। सीईओ सूरज पटेल ने कहा कि, “प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करना आवश्यक है। यह परियोजना गोकुल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।”

इस दौरान अधिशाषी अभियंता प्रशांत गौतम, आर्किटेक्ट मयंक गर्ग, अवर अभियंता सुनील कुमार राजोरिया और तकनीकी के सदस्य मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img