Greater Noida: न्यूरोसर्जरी डॉक्टर ने पत्नी पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, घरेलू विवाद पहुंचा थाने

Greater Noida: न्यूरोसर्जरी डॉक्टर ने पत्नी पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, घरेलू विवाद पहुंचा थाने

ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके में घरेलू विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां न्यूरोसर्जरी की पढ़ाई कर रहे एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉ. मोहित बिस्वास ने बिसरख कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डीएनबी न्यूरोसर्जरी कोर्स कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2021 में उत्तराखंड निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों की एक बेटी हुई, जो फिलहाल अपने नाना-नानी के पास उत्तराखंड में रह रही है।

डॉक्टर के अनुसार अस्पताल की व्यस्त ड्यूटी और पढ़ाई के कारण वह अस्पताल परिसर के हॉस्टल में रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी बिसरख स्थित एक फ्लैट में रहती हैं और गाजियाबाद के एक डेंटल कॉलेज में कार्यरत हैं।

शिकायत में कहा गया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। डॉक्टर ने आरोप लगाया कि 1 फरवरी की रात करीब डेढ़ बजे उनकी पत्नी अस्पताल पहुंची और उन्हें ड्यूटी से बाहर बुलाकर गाली-गलौज करने लगी।

आरोप है कि समझाने के लिए जब वह पत्नी को कार में बैठाकर ले गए, तो कार के अंदर उनके साथ मारपीट की गई। डॉक्टर ने इसे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

वहीं मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img