Faridabad Crime: फरीदाबाद में प्राइवेट पार्ट में पानी का पाइप डालने से हुई थी युवक की मौत, 24 घंटे में गिरफ्तार हुए चार आरोपी

Faridabad Crime: फरीदाबाद में प्राइवेट पार्ट में पानी का पाइप डालने से हुई थी युवक की मौत, 24 घंटे में गिरफ्तार हुए चार आरोपी

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद में पुलिस ने अपराधिक मानव वध के एक गंभीर मामले में चार आरोपियों को एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। मामला सेक्टर 58 थाना क्षेत्र का है, जहां मनोज चौहान नामक युवक की मृत्यु हुई, जिसका कारण उसके गुप्तांग में समरसिबल के पानी की पाइप डालना बताया गया है।

थाना सेक्टर 58 के SHO विनोद कुमार ने बताया कि मनोज चौहान के भाई आनंद चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 मई की सुबह मनोज को उसके चार दोस्तों – अतिन्द्र, कार्तिक, संदीप और राहुल – ने अपने साथ लिया था। करीब 9 बजे सुबह चारों आरोपी मनोज को घर छोड़कर गए, तब तक उसकी तबीयत खराब हो चुकी थी। इसके बाद मनोज का इलाज चल रहा था लेकिन उसकी मौत हो गई।

पूछताछ में पता चला कि मृतक मनोज और आरोपियों के बीच दोस्ती थी और वे सभी संजय कॉलोनी के निवासी हैं। 16-17 मई की रात को संजय कॉलोनी में एक शादी समारोह था, जहां सभी ने शराब पी थी। सुबह आरोपी मनोज को लेकर डंपिंग यार्ड के पास एक फार्महाउस गए और वहाँ नहाने लगे। इसी दौरान संदीप ने मनोज को पकड़ रखा था और राहुल ने समरसिबल के पानी की पाइप उसके गुप्तांग में डाल दी, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आरोपियों ने बाद में मनोज को घर छोड़ दिया।

SHO विनोद कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर रही है।

>>>>>>>>>

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img