इंदिरा गांधी अस्पताल में मरीज ने निर्वस्त्र होकर किया मास्टरबेट

नई दिल्ली, 14 अगस्त: राजधानी के द्वारका इलाके में मौजूद इंदिरा गांधी अस्पताल में एक शर्मनाक घटना घटने की जानकारी सामने आई है जिसके मुताबिक एक मरीज आधी रात को अस्पताल के महिला वार्ड वाले कॉरिडोर में नग्नावस्था में घूम रहा था। लेकिन अस्पताल प्रशासन मामले की जानकारी सार्वजनिक करने वाले डॉक्टर के खिलाफ ही कार्रवाई के मूड में आ गया है।

दरअसल, अस्पताल की एक नर्स रात की ड्यूटी के दौरान मरीज को इंजेक्शन लगाने के लिए सुबह 4 बजे वार्ड के बाहर कॉरिडोर में पहुंची तो उसने देखा कि वहां रोशनी कम थी, लेकिन 19 साल का वह मरीज पूरी तरह नंगा होकर फीमेल कॉरिडोर के पास घूम रहा था और मास्टरबेट कर रहा है। कम रोशनी में मरीज की ऐसी हरकतें देख नर्स की चीख निकल गई। मरीज की आवाज सुनकर अस्पताल के अन्य स्टाफ भी बाहर आ गए। सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर कॉरिडोर की तरफ भागे। नर्स एकदम घबराई हुई थी और भागकर अपने नर्सिंग रूम में छुप गई। वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली। मामला 11 अगस्त की सुबह का है।

डॉक्टरों ने नग्न अवस्था में घूम रहे मरीज को जैसे-तैसे पकड़ा। सिक्योरिटी को बुलाया गया, तब जाकर मरीज को जैसे तैसे वार्ड के अंदर किया गया। अस्पताल के स्टाफ ने मरीज के पिता को जगाया और मामले की जानकारी दी। इस बीच युवा मरीज और उसका पिता अस्पताल से भाग गए जबकि मरीज की फाइल अस्पताल में ही जमा है। घटना के बाद से अस्पताल का पूरा स्टाफ घबराया हुआ है।

अस्पताल में मोबाइल फ़ोन नेटवर्क समस्या
इंदिरा गांधी अस्पताल में नेटवर्क इश्यू है। रात के समय में इमरजेंसी में ही डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं। अगर किसी को जरूरत होती है तो इमरजेंसी से ही डॉक्टर पहुंचते हैं। ग्राउंड फ्लोर से ऊपरी फ्लोर पर जाने का रास्ता बिल्कुल सुनसान और अंधेरे से भरा है। सीसीटीवी नदारद है और वहां गॉर्ड भी मौजूद नहीं रहता।

निदेशक ने कहा रेजिडेंट पर नहीं होगी कार्रवाई
इस मामले की जानकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने एक्स हैंडल पर दी। मगर, घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय अस्पताल के निदेशक डॉ. बी एल चौधरी ने मामले को उजागर करने वाले डॉक्टर के खिलाफ ही कार्रवाई करने की धमकी दे दी। इसके बाद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रोहन कृष्णन ने अस्पताल निदेशक से मुलाकात की। निदेशक ने आश्वासन दिया कि उनके अस्पतालों में सुरक्षा के मुद्दे को उजागर करने वाले किसी भी रेजिडेंट पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img