Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में 50 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव, खेत के कांटेदार तारों में अटकी मिली बॉडी

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक गेहूं के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। यह शव ठंडी सड़क के पास स्थित खेत की कांटेदार बाउंड्री में अटका हुआ पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

स्थानीय लोगों ने खेत की बाउंड्री के कांटेदार तारों में शव को अटका देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद यह खबर इलाके में तेजी से फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन मृतक के पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, पर कोई सफलता नहीं मिली।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। इसके लिए आसपास के थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें