Noida Crime: नोएडा में 18 लाख की लूट का पर्दाफाश, सिपाही समेत दो गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में 18 लाख की लूट का पर्दाफाश, सिपाही समेत दो गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में 18 लाख की बड़ी लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक यूपी पुलिस का कांस्टेबल भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी कांस्टेबल कोमल सिंह प्रयागराज पुलिस लाइन में तैनात था और पिछले एक साल से गैरहाजिर चल रहा था। दूसरे आरोपी की पहचान आरुष त्रिपाठी के रूप में हुई है।

पीड़ित नोएडा सेक्टर 76 स्थित सिलिकॉन सिटी में रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लूट की योजना बनाकर पीड़ित से 7.5 लाख रुपये नकद और 11 लाख 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को कार में घुमाते रहे और जेवर टोल से करीब 35 किलोमीटर आगे ले जाकर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की वारदात में इस्तेमाल की गई दो कारें, 6 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, दो लैपटॉप बरामद किए हैं। हालांकि चार आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट को पत्र भी भेजा है। इस घटना ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां एक सिपाही खुद अपराधियों के साथ मिलकर लूट जैसी वारदात को अंजाम दे रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img