Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने किया लाठी चार्ज

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में चल रहे गुरु द्रोण मेले के दौरान शुक्रवार रात दो युवकों ने भारी हुड़दंग मचाकर स्थिति को बिगाड़ दिया।
ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने किया लाठी चार्ज

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में चल रहे गुरु द्रोण मेले के दौरान शुक्रवार रात दो युवकों ने भारी हुड़दंग मचाकर स्थिति को बिगाड़ दिया। मेले में मौजूद भीड़ और पुलिस बल के लिए यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई। युवकों के उत्पात के कारण मेले का माहौल अशांत हो गया, जिससे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। जिसमें पुलिसकर्मियों को युवकों पर लाठियां बरसाते हुए देखा जा सकता है।

गुरु द्रोण मेले का आयोजन दनकौर कस्बे में किया गया था। गुरुवार की शाम को मनीष और रितिक नामक दो युवकों ने मेले में बदतमीजी और झगड़े शुरू कर दिए। दोनों युवक मेले में मौजूद लोगों के साथ विवाद कर रहे थे, जिससे मेले का शांतिपूर्ण माहौल बिगड़ने लगा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए युवकों को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वे लगातार कानून व्यवस्था को चुनौती देते रहे।युवकों के अनुशासनहीन व्यवहार से मेले में मौजूद महिलाएं और बच्चे भयभीत हो गए, और अफरातफरी का माहौल बन गया। इस स्थिति को देखते हुए ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त डीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लिया। पुलिसकर्मियों ने युवकों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

युवकों को शांति बनाए रखने की गई थी अपील
पुलिस ने युवकों के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून व्यवस्था में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि पहले युवकों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन जब उन्होंने इसे अनदेखा किया तो लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने यह कदम मेले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *