Attack Case: पेचकस मारकर महिला समेत तीन लोगों को किया घायल, भाई पर केस दर्ज

Attack Case: पेचकस मारकर महिला समेत तीन लोगों को किया घायल, भाई पर केस दर्ज

जारचा कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान महिला समेत तीन लोगों पर पेचकस से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित कप्तान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ फूलपुर गांव में रहते हैं। आरोप है कि 5 जून की रात करीब 9 बजे उनका भाई शेर सिंह उर्फ शेरू उन्हें नल ठीक करने के बहाने बुलाकर ले गया। वहां पहुंचने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

जब कप्तान ने विरोध किया तो आरोपी ने पेचकस से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाव के लिए उनकी माता राकेश देवी और चाचा सुंदर सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में तीनों लोग घायल हो गए।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि घायल कप्तान की शिकायत पर आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img