Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कॉलेज को भेजे गए ई-मेल की जांच होगी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: कॉलेज को भेजे गए ई-मेल की जांच होगी
बीटेक की छात्रा खुशबू के आत्महत्या मामले में पुलिस कॉलेज को भेजे गए ई-मेल की जांच में जुटी है

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।बीटेक की छात्रा खुशबू के आत्महत्या मामले में पुलिस कॉलेज को भेजे गए ई-मेल की जांच में जुटी है। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि छात्रा ने जो ई-मेल भेजा था, वह केसीसी कॉलेज को मिला था कि नहीं। यदि मिला था तो जवाब दिया या नहीं। इस मामले में पुलिस मोबाइल, लैपटॉप और रजिस्टर की जांच भी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जांच के बाद कुछ अहम जानकारी मिल सकती है। सेक्टर सिग्मा चार स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा खुशबू ने पिछले सप्ताह मंगलवार की रात अपने कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना के दिन छात्रा ने मोबाइल से अपने दोस्त को मैसेज किया था। इसके अलावा लैपटॉप से कुछ ई-मेल किए गए हैं। रजिस्टर में भी घटना से जुड़ी कुछ जानकारी लिखी गई है। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट 15 दिन बाद भी नहीं आई शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस की छात्रा के आत्महत्या के मामले की जांच कर रही आंतरिक जांच समिति 15 दिन बाद भी अपनी रिपोर्ट पुलिस को नहीं सौंप पाई है। जबकि, समिति की ओर से जांच के लिए महज पांच दिन का वक्त मांगा गया था।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें