Theft Case: जेवर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा किया, तीन आरोपी गिरफ्तार

Theft Case: जेवर पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा किया, तीन आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा की जेवर थाना पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, एक चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार 5 जून को जेवर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया था कि अज्ञात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। अगले दिन एक अन्य व्यक्ति ने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और पड़ोसी की मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।

मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना पर रविवार को सिरसा-माचीपुर मार्ग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलवल निवासी तेजपाल उर्फ छोटा बनिया, कृष्ण उर्फ कुटनिया और जेवर के साहबनगर निवासी गौरव के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण, 4,160 रुपये नकद और एक अवैध .315 बोर तमंचा बरामद किया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img