Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Cyber Crime: नोएडा में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवक से ठगे 34 लाख रुपए

Noida Cyber Crime: नोएडा में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवक से ठगे 34 लाख रुपए

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में एक और बड़ा साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति से शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर 34 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित राम बहादुर नोएडा के सेक्टर-120 स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में रहते हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई है। राम बहादुर को कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एसबीआई सिक्योरिटी नाम से एक लिंक मैसेज के जरिए भेजा गया। लिंक खोलने पर एक व्हाट्सएप नंबर दिखा, जिस पर संपर्क करने पर चैटिंग शुरू हो गई। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को शेयर ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए निवेश, आईपीओ और स्टॉक मार्केट में कमाई के कई “सुनहरे मौके” दिखाए।

शुरुआत में आरोपी ने पीड़ित को 5,000 रुपये निवेश करने को कहा और कुछ घंटों में यह रकम 5,448 रुपये हो गई, जो पीड़ित के वॉलेट में दिखाई गई। यह देख राम बहादुर को विश्वास हो गया कि कमाई वास्तव में हो रही है। लालच और विश्वास के जाल में फंसकर उन्होंने धीरे-धीरे बड़ी रकम निवेश करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट और ऐप के जरिए राम बहादुर को उनका पैसा मुनाफे के साथ दिखाया, लेकिन जब उन्होंने बड़ी रकम यानी करीब 34 लाख रुपये निवेश कर दिए, उसके बाद न तो वेबसाइट खुली और न ही फोन कॉल्स का कोई जवाब मिला।

जब तक राम बहादुर को ठगी का अहसास हुआ, तब तक आरोपी लिंक, वेबसाइट और सभी चैट को डिलीट कर चुके थे। पीड़ित ने तुरंत नोएडा साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार यह एक सुनियोजित साइबर गिरोह का काम हो सकता है, जो सोशल मीडिया के जरिए भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें