Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, घर से जेवरात और नकदी भी गायब

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला युवक उनकी पुत्री को अपने साथी के साथ मिलकर यहां से लेकर फरार हो गया है। वहीं जांच करने पर पता चला कि घर से कुछ जेवरात और नकदी भी गायब मिली है। पीड़ित ने कोतवाली में दो लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मुकदमा दर्ज कराते हुए पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाकर बताया कि वह इंजन जनरेटर का मिस्त्री है और उसकी दुकान मीरा की रेती गढ़ क्षेत्र में स्थित है। उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक पिछले काफी समय से बेटी पर गलत नजर रखे हुए था। छात्रा जब भी पढ़ने-लिखने जाती या आती थी, युवक उसका पीछा करता और जबरन रास्ता रोककर उसका हाथ पकड़ लेता था। बाद में उसने मीठी-मीठी बातों में फंसाकर छात्रा को अपने षड्यंत्रपूर्ण प्रेमजाल में उलझा लिया।

उन्होंने बताया कि घटना 12 जनवरी 2026 की है। उस दिन शाम करीब पांच बजे, जब पिता अपनी दुकान पर था, तब युवक अपने मित्र के साथ मिलकर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। उन्होंने अपनी बेटी को काफी तलाशा मगर उसका कुछ नहीं पता चल सका। घर में जांच करने पर पता चला कि बेटी घर में रखे चार सोने के जेवरात और करीब 35 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई। आरोप है कि दोनों युवक बेटी के साथ किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं, जिससे उसकी जान-माल को गंभीर खतरा बना हुआ है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस की मदद से मामले की जांच भी की जा रही है, जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें