Delhi Elections: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, नरेला के पूर्व निगम पार्षद रामनयन भारद्वाज BJP में शामिल

चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, नरेला के पूर्व निगम पार्षद रामनयन भारद्वाज BJP में शामिल

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। नरेला से तत्कालीन निगम पार्षद और पार्टी के बड़े चेहरे रामनयन भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। भारद्वाज ने बीजेपी के सांसद योगेंद्र चंदोलिया और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

रामनयन भारद्वाज ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान और पकड़ के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी के महत्वपूर्ण नेता रहे भारद्वाज का बीजेपी में शामिल होना AAP के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर विधानसभा चुनावों से ठीक पहले। उनका बीजेपी में शामिल होना ग्रामीण क्षेत्रों में बीजेपी की उपस्थिति को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भारद्वाज का स्वागत करते हुए कहा कि उनका पार्टी में शामिल होना न केवल नरेला बल्कि पूरे दिल्ली के लिए सकारात्मक प्रभाव डालेगा। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारद्वाज के बीजेपी में शामिल होने से विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को नुकसान हो सकता है, क्योंकि उनकी मजबूत पकड़ और जनता के बीच लोकप्रियता AAP को ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समर्थन दिलाती थी। इस घटनाक्रम ने दिल्ली की राजनीति में हलचल मचा दी है, और आगामी चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img