Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। सेक्टर-58 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चोरी की बाइक पर सवार होकर राह चलते लोगों की चेन और मोबाइल छीन कर फरार होने वाला बदमाश घायल हो गया। बदमाश के पास से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद हुए। घायल बदमाश का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
एसीपी अरविंद कुमार ने बताया कि सेक्टर-58 थाने की टीम गुरुवार रात को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सेक्टर-57 चौराहे के पास बाइक सवार युवक गुजरा। संदिग्ध लगने पर जब पुलिस की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक की गति तेज की और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया और रेडलाइट के पास सर्विस रोड पर उसको घेर लिया। इस दौरान वह बाइक से नीचे गिर गया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लग गई। घायल बदमाश ने अपना नाम दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी संजीव उर्फ संदीप बताया। उसने आगे बताया कि वह शातिर किस्त का मोबाइल और चेन लुटेरा है। वारदात को अंजाम देने की फिराक में ही वह नोएडा आया था। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। संजीव के साथ वारदात में और कौन शामिल होता था, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *